टीएमसी ओर भाजपा एक ही मोबाइल के दो सीम कार्ड है-वंश गोपाल चौधरी



जामुड़िया : जामुड़िया माकपा की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक महान नवम्बर क्रान्ति का पालन करते हुए जामुड़िया मिलन समिति मैदान से एक जुलूस निकाला गया. यह जुलूस पेट्रोल पम्प बाजार होते हुए थाना मोड़ बस स्टैंड मे पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई. इस जुलूस का नेतृत्व माकपा नेता वंश गोपाल चौधरी ,गोरांगो चटर्जी, मनोज दत्तो,तापस कवि,कुंतल चटर्जी,सुकुमार सांगुई सुजीत दतो अब्दुल कयूम सुमित कवि कलीम अंसारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.इस दौरान वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि भाजपा ओर तृणमूल कांग्रेस दोनो ही एक ही मोबाइल फोन के सीम कार्ड हैं.दोनों दलों के नेता भ्रष्टाचारी है तथा जनता इनकी लूट खसोट की निति से अवगत हो चुकी है तथा अब जनता इन पर कत्तई विश्वास नही करती है .माकपा नेता मनोज दत्तो ने कहा कि भाजपा देश को डूबा रही है तो राज्य की मुख्यमंत्री ममता राज्य को भ्रष्टाचार कर जनता के साथ छलावा कर रही है.उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक ऐसा दल है जो आम जनता का भला कभी नहीं करेगी.तृणमूल नेताओ का एक ही मकसद है कि आम जनता का पैसा लूट कर अपना जेब भरे. अगले चुनाव में पश्चिम बंगाल के जनता इसका जरुर जबाब देगी ओर इस भ्रष्टाचार सरकार को परास्त करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर