कोलकाता : भीमगढ़ के पास सामान से भरी एक लॉरी नहर में गिरकर पलट गई. बीरभूम जिले के भीमगढ़ में मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे सामान लेकर जा रही एक लॉरी नहर में गिरकर पलट गई। घटना खोराशोल थाना क्षेत्र के भीमगढ़ रेलवे क्रॉसिंग गेट के सामने की है. लॉरी गाजियाबाद से आ रही थी और रानीगंज-मोर्ग्राम नंबर 14 राष्ट्रीय राजमार्ग के पांडबेश्वर दुबराजपुर रोड पर बीरचंद्रपुर जाने की दिशा में रामपुरहाट क्षेत्र में भीमगढ़ रेलवे क्रॉसिंग गेट के सामने पलट गई। गाड़ी चालक निसार ने बताया कि रेलगेट रोड में प्रवेश करते समय गाड़ी धीरे-धीरे चल रही थी. इसी दौरान पीछे आने के समय सड़क के गड्ढे में फंस कर गाड़ी पलट गई . ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, लेकिन बाकी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।









0 टिप्पणियाँ