सांसद सुभाष सरकार ने बांकुड़ा के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया




 रानीगंज-भाजपा के बांकुड़ा से सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने शालतोरा विधानसभा अंतर्गत दामोदर नदी के मानाचर इलाके में बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया और इलाके के लोगों को तिरपाल सौंपा. इस मौके पर सालतोरा विधायक चंदना बाउरी, बांकुड़ा जिला भाजपा के संगठन अध्यक्ष सुनील रुद्र मंडल आदि उपस्थित थे. डीवीसी के प्रबंधन के तहत क्षेत्र में पानी के अधिक बहाव से प्रभावित घरों के परिजनों को तिरपाल सौंपा गया.इस मौके पर संसद डॉक्टर सुभाष सरकार ने कहा कि हाल ही में जो भारी बारिश हुई थी, उसमें यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, कच्चे मकान में रहने वाले लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा था ऐसे लोगों को आज डीवीसी के तत्वावधान में तिरपाल बांटे गए, ताकि उनको सामयिक तौर पर राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि जब भारी बारिश हो रही थी और लोगों के घरों में पानी घुस रहा था तब भी भाजपा कार्यकर्ता यहां पर आए थे और लोगों को जरूरी मदद पहुंचाई गई थी और आज इस तिरपाल वितरण कार्यक्रम के लिए उन्होंने डीवीसी प्रबंधन को धन्यवाद दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात