जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात स्थित शेख़पुर मोड़ में मंगलवार की दोपहर एक सड़क दुघर्टना में स्थानीय ग्राम वासी 26 वर्षीय युवक मदाई मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे ,उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई, इसे लेकर गुस्साए स्थानीय ग्राम निवासी ने बुधवार की सन्ध्या जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क सिमुलतला के पास सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. उन लोगों ने यह रास्ता अवरोध मृतक के परिजन को मुआवजा ,बैरिकेड लगाना, एवं सड़क पर बंपर लगाने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था करना है. रास्ता अवरोध के कारण गाड़ीयों की लम्बी कतार सड़क के दोनों किनारे लग गई. मौके पर जामुड़िया थाना पुलिस के ट्रैफिक पुलिस पहुंच कर लोगो को समझा कर सड़क अवरोध हटाने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी एक भी ना चली ओर सड़क अवरोध जारी रहा. इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पर आये दिनों सड़क दुघर्टना घटित होती रहती हैं इसका एक मात्र कारण यह है कि यहां पर कोई भी बंफर नहीं है ,ओर ना कोई बैरिकेड की व्यवस्था है हमारी मांगे यह है कि ये सभी चीजों की व्यवस्था पुलिस अभी करे, जब तक यहां व्यवस्था नहीं होती है तब तक हमारा सड़क अवरोध जारी रहेगा. समाचार लिखे जाने तक सड़क अवरोध जारी थी.



0 टिप्पणियाँ