जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर दूसरे दिन जामुड़िया के अखलपुर ब्रिज को किया अवरुद्ध





 जामुड़िया : जामुड़िया से चांदा एवं जामुड़िया ,रानीसायर सड़क की मरम्मत को मांग को लेकर अब लोगो का आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है .जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के औधोगिक क्षेत्र स्थित जादुडांगा में सोमवार को मिनि बसो के चालको ने जामुड़िया की बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर सड़क अवरोध कराया था.मंगलवार को इस आंदोलन की आंच जामुड़िया से आसनसोल की ओर जाने वाली जामुड़िया चांदा मार्ग पर भी पड़ गया ,जिसकी वजह से मिनी बस चालकों ने अनिश्चित काल के लिए मिनी बस की परिवहन बंद कर दिया. सुबह से ही मिनी बस चालको में गहमा गहमी के माहौल दिखाई दे रही थी, मानो कुछ बड़ा होने वाला है .मिनि बसो के चालकों ने सुबह से ही टोटो, ऑटो सहित ईसीएल के वाहनों को रोककर यात्रियों को वाहन से उतारने में जुट गए थे. सुबह आठ बजे इस आंदोलन में आम जनता भी शामिल हो गई और सभी ने मिलकर अखलपुर ब्रिज में बांस की पट्टियां लगाकर सड़क को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया, जिसकी वजह से ब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई ,लेकिन इस आंदोलन को रोकने के लिए न तो सत्तारूढ़ दल के नेताओं का साहस आया और न ही नगर निगम के किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधियों ने हिम्मत किया. इस मार्ग से जामुड़िया आ रहे कांग्रेस के जिला सचिव सोमनाथ चटर्जी भी सड़क जाम में फंस गए .इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहुत पहले ही सड़क मरम्मत की मांग पर आंदोलन कर चुकी है और आज के आंदोलन में उनका भरपूर सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा इन सभी समस्याओं का मूल कारण यहां के विधायक है, उन्हें सुबह नींद से उठते ही यह नजर आता है कि हमें कहां से कुछ मिल जाये, क्योंकि यह स्तिथि तृणमूल कांग्रेस के आला नेताओं का भी है तभी तो इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया जाता है, कारण की जामुड़िया का विधायक का एक हिस्सा ऊपरी महल को भी मिलता है, यहां की जनता सब देख रही है कि इस लोकसभा चुनाव मे सतारूढ़ पार्टी को उनका अस्तित्व नजर जरूर आ जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता