कुनुस्तोड़िया जीएम ने किया मूर्तिकार महेश माजी का सम्मान



जामुड़िया - प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की ओर से पहल करते हुए बुधवार को जामुड़िया अंचल के प्रसिद्ध मूर्तिकार महेश माजी का सम्मान किया गया. ग़ौरतलब है कि जामुड़िया ब्लॉक के बेरला ग्राम निवासी महेश माजी बचपन से ही मूर्तिकला में रुचि रखते हैं और उन्होंने शांतिनिकेतन से मूर्तिकला में शिक्षा भी प्राप्त की है. इसके बाद उन्होंने अपना एक वर्कशॉप खोला है जहाँ वे खूबसूरत मूर्तियाँ बनाते हैं और युवाओं को मूर्तिकला का प्रशिक्षण भी देते हैं. उनकी इस प्रतिभा को पहचानकर ईसीएल का कुनुस्तुड़िया क्षेत्रीय प्रबंधन उन्हें सम्मानित करने पहुँचा, जिसका नेतृत्व स्वयं क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने किया. उनके साथ क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी, प्रबंधन प्रशिक्षु (सामुदायिक विकास) ज्योति प्रसाद बोरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. इस मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि यह अंचल असीम प्रतिभाओं से भरा है और ईसीएल का कुनुस्तोड़िया क्षेत्र ऐसी प्रतिभाओं को हमेशा सम्मान देता रहा है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आज हमने महेश माजी को उनकी विशिष्ट मूर्तिकला के लिए सम्मानित किया. महेश के साथ उनके वर्कशॉप में मौजूद उनके साथी कलाकारों को भी सम्मानित किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली