रानीगंज- पूरे देश के साथ-साथ रानीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में भी रविवार को सफाई अभियान चलाया गया. रानीगंज रेलवे स्टेशन के मैनेजर अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह सफाई अभियान चलाया गया. इस मौके पर आरपीएफ ,जीआरपी के तमाम अधिकारीगण उपस्थित थे. इसके अलावा रानीगंज टीडीबी कालेज के एन एस एस विभाग, काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय के यूनिट एक तथा यूनिट दो तथा ग्रीन क्लब ऑफ रानीगंज के सदस्य उपस्थित थे. ग्रीन क्लब ऑफ रानीगंज की तरफ से अध्यक्ष रीता बैनर्जी, सचिव राजेश सिंह, सजल रक्षित, कैलाश मोदी, दिनेश गुप्ता सहित इस संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में स्वच्छता के लिए 1 घंटे का श्रमदान किया गया. इसी क्रम में आसनसोल रेलवे डिवीजन की तरफ से भी इस कार्यक्रम को किया गया था, जिसमें इन सभी संगठनों द्वारा सहयोग किया गया .इन सभी ने रानीगंज रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास के साफ-सफाई की.



0 टिप्पणियाँ