रानीगंज-श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर रानीगंज के सी आर रोड स्थित श्री सीताराम जी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था. कल रात यहां भक्तों का हुजूम उमड़ा ,जिन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना की .यहां न सिर्फ रानीगंज बल्कि अन्य स्थानों से भी भक्त बड़ी संख्या में पंहुचे और किशन कन्हायिया की भक्ति में सराबोर हुए .भजन गायिका सुषमा जोशी द्वारा प्रस्तुत भजनों से सारा माहौल हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हायियां लाल की के नारों से गूंज उठा.आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष बिमल बाजोरिया,सचिव प्रदीप सरायां, कोषाध्यक्ष ललित झुनझुन वाला सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.
वहीं पवित्र श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रानीगंज के हटिया तालाब इलाके स्थित रानीगंज गौशाला में गो गोपाल मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया. इस मौके पर यहां बड़ी संख्या में भक्त इकट्ठा हुए ,जिन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया. यहां मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था और एक अलौकिक परिवेश का निर्माण हुआ. भक्तों के होठों पर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के नारे गुंजायमान थे.
इसके साथ रानीगंज के विभिन्न हिस्सों के साथ साथ रानीगंज के बड़ा बाजार इलाके के हरि सभा मंदिर में भी धूम धाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए . भक्तों के होठों पर बाल गोपाल का नाम था और मन में उनकी भक्ति. जन्माष्टमी के अवसर पर हरि सभा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था. इस अवसर पर दूर दराज से आए भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था.


0 टिप्पणियाँ