रानीगंज- रानीगंज के सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की तरफ से शिक्षक दिवस के अवसर संस्था द्वारा वर्षो से चली आ रही गुरु वंदन -छात्र अभिनंदन कार्यक्रम शिक्षकों को सम्मानित किया गया वह छात्रों को पठन-पाठन की सामग्री प्रदान की गई इस अवसर पर संस्था की ओर से स्वामी विवेकानंद सेवा केंद्र में मुफ्त दवाएं बांटी गई.इस बारे में संगठन के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया ने बताया कि भारत विकास परिषद की तरफ से हर साल शिक्षक दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम किया जाता है .उन्होंने कहा कि 2006 से भारत विकास परिषद के सदस्य यहां पर आ रहे हैं और इस सेवा केंद्र में पढ़ने वाली छात्रों के लिए जो भी जरूरत के समान है वह उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद रानीगंज की वह सामाजिक संस्था है जो बिना किसी प्रचार के खामोशी से अपना काम कर रही है, ताकि समाज के वंचित वर्ग को फायदा पहुंचाया जा सके.इस अवसर पर समाजसेवी प्रदीप बाजोरिया, रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीया, भारत विकास परिषद के सचिव अरुमय कुंडू ,पवन बाजोरिया, राजेश गणेरीवाल,पिंटू गुप्ता सहित विवेकानंद सेवा केंद्र के सदस्य गण उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ