कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में खान सुरक्षा संबंधी सेमिनार



जामुड़िया -ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में खान सुरक्षा को लेकर एक विशिष्ट सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के साथ काजोड़ा व केन्दा क्षेत्र के अभिकर्ता, कोलियरी प्रबंधक, संरक्षा अधिकारी व वर्कमैन इंस्पेक्टर (खनन) प्रतिभागियों के रूप में मौजूद रहे. ग़ौरतलब है कि ईसीएल के महाप्रबंधक (संरक्षा) एन. के. साहा की विशिष्ट उपस्थिति में कंपनी की शून्य दुर्घटना की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के टैगोर मेमोरियल हॉल में यह सेमिनार आयोजित हुआ , जिसमें श्री साहा ने इस सेमिनार की उपयोगिता और विशिष्टता पर प्रकाश डाला. सेमिनार को मुख्य वक्ता के रूप में खान सुरक्षा महानिदेशालय के पूर्व उप महानिदेशक एस. के. दत्ता ने संबोधित किया और कई व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित सभी को खान सुरक्षा के प्रति सचेत किया.उपस्थित सभी का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने किया और कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया. कार्यक्रम समन्वयक के रूप में अपूर्व ठाकुर सेमिनार में उपस्थित रहे, वहीं, उक्त सेमिनार क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी (कुनुस्तोड़िया) प्रसून स्मृति की देखरेख में संपन्न हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन