रानीगंज -रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 12 बार अध्यक्ष पद पर विराजमान रहे तथा रानीगंज के विभिन्न संस्थाओं से जुड़े रानीगंज के विशिष्ट समाजसेवी कन्हैया सिंह का निधन बीते रात रानीगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. वह 76 वर्ष के थे. वह अपने पीछे तीन पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा- पूरा परिवार छोड़कर गए .उनके निधन की खबर पाकर रानीगंज कोयलांचल में शोक की लहर छा गई. कन्हैया सिंह वर्तमान में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार, रानीगंज गायत्री प्रज्ञा मंडल के मुख्य ट्रस्टी, भारत विकास परिषद ,राजपूत कल्याण मंच , लायंस ऑफ रानीगंज सह विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए थे. उनका शव प्रातः अस्पताल से शिव मंदिर रोड स्थित उनके आलू गद्दी में लाया गया, तत्पश्चात उनके शव को मारवाड़ी पट्टी स्थित उनके निवास स्थान एवं वहां से उनके कर्म स्थल रहे रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ले जाया गया, जहां रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार एवं उनके सबसे करीबी मित्र राजेंद्र प्रसाद खेतान ,दिनेश गुप्ता, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भारतीया,सचिव मनोज केसरी ,चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया,रोहित खैतान सह रानीगंज के मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के अलावा विभिन्न संस्था तथा रानीगंज के नागरिकों ने उनके देह पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से विदाई दिया.उनका अंतिम संस्कार रानीगंज के मेजिया नदी के किनारे श्मशान घाट में किया गया .





0 टिप्पणियाँ