विहंगम योग संस्थान के संत श्री नामदेव महाराज के जन्मदिवस पर पौधारोपण





रानीगंज : विहंगम योग संत समाज संस्थान के संत श्री नामदेव जी महाराज के जन्म दिवस 6 सितंबर को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाता है. जिसके तहत विहंगम योग संत समाज के सभी केंद्रों द्वारा पौधारोपण किया जाता है.इसी क्रम में संस्थान के सभी केंद्रों की तरह पश्चिम बर्दवान जिला विहंगम योग संत समाज की ओर से बुधवार को निंघा आश्रम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आश्रम परिसर में विभिन्न किस्म के कुल 7 पौधे लगाए गए. मौके पर आश्रम के संयोजक उमेश सिंह, राष्ट्रीय प्रचारक आलोक साह एवं रीता साहा, आश्रम के पुरोहित कृष्णा कुमार, अशोक सिंह, संजीत मोदी आदि उपस्थित थे.इस दौरान आलोक साहा ने बताया कि वर्तमान आचार्य सद्गुरु सिंह स्वतंत्र देव जी महाराज के कनिष्ठ पुत्र संत श्री नामदेव जी महाराज के 43 वें जन्म दिवस के अवसर पर आज आश्रम परिसर में कई किस्म के पौधे रोपे गए. इसका मुख्य उद्देश्य परिवेश को हरा भरा रखने तथा पर्यावरण को शुद्ध बनाना है. वृक्ष अगर नहीं रहेंगे तो जीवन भी नहीं रहेगा. इसलिए हर कोई तो अपने जन्मदिवस पर एक पौधारोपण अवश्य करना चाहिए. संत श्री नामदेव ने अपनी जन्म दिवस पर पूरे विश्व के विहंगम योग संस्थान के शिष्यों से पौधारोपण करने की अपील की थी. जिसे विहंगम योग योग संस्थान के विभिन्न आश्रमों सहित अन्य जगहों पर अनुयायियों ने पौधारोपण किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता