तरूण संघ द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में चपुई मिलन संघ हुआ विजयी






 रानीगंज-रविवार को, तरूण संघ क्लब द्वारा डमलिया फुटबॉल मैदान में स्वर्गीय नारद बाउरी और स्वर्गीय माणिक बाउरी की स्मृति में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया. खेल में पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न टीमों ने भाग लिया. बराकर बीटीसी क्लब और चपुई मिलन संघ का फाइनल में आमना-सामना हुआ . खेल शुरू होने से खेल का अंतिम समय तक परिणाम नहीं आया ‌. आखिरकार ट्राई ब्रेकर में चपुई मिलन संघ ने तीन गोल तो वहीं बराकर बीटीसी ने 1 गोल किया. चपुई मिलन संघ विजेता और बराकर बीटीसी क्लब उपविजेता टीमों को पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुमंत बाउरी ने पुरस्कृत किया, विजेता टीम को 40 हजार रुपये का चेक और ट्रॉफी दी गई और उप विजेता टीम को 30 हजार रुपये का चेक तथा ट्रॉफी दी गई . इस दिन इस गांवों के मैदानों पर विदेशी नाइजीरियन खिलाड़ियों को खेलते देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक एकत्र हुए थे. पश्चिम बंगाल बाउरी समाज शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोगों के बीच पैदा हुई दूरियों को खेल के जरिये ही पाटा जा सकता है. उन्होंने कहा कि तरूण संघ द्वारा आयोजित इस खेल का प्रबंधन बहुत अच्छी तरह से किया गया था, मैदान से युवा समाज के बीच जो दूरी बनी है उसे कम करने के लिए युवा समाज को फिर से पहल करनी होगी. उन्होंने इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा समाज के लिए बेहद आवश्यक है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता