कल्याणेश्वरी में एसी बस स्टैंड का शिलान्यास






कुल्टी-आसनसोल नगर निगम द्वरा कल्याणेश्वरी वार्ड संख्या 16 में करीब 7 लाख 50 हजार रुपये की लागत से होगा एसी बस स्टैंड का निर्माण। एसी बस स्टैंड की निर्माण से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों समेत स्थानीय लोगो को होगी बहुत सुविधा। शनिवार सुबह नगर निगम वार्ड 16 की पार्षद मुनमुन मुखर्जी एंव आईएनटीटीयूसी सालानपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नारियल तोड़ कर कल्याणेश्वरी बस स्टैंड का शिलान्यास किया। उद्घाटन समारोह में तृणमूल जिला नेता महेश्वर मुखर्जी, तृणमूल नेता मोबिन खान, सालानपुर पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्य सीमा पांडे समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। पार्षद मुनमुन मुखर्जी ने कहा कि स्थानीय लोगों की एक बस स्टैंड की मांग थी। आज मेयर बिधान उपाध्याय के प्रयास से यहाँ बस स्टैंड का शिलान्यास किया गया है।

मनोज तिवारी ने कहा कि इलाके के लोग कई दिनों से मेयर और पार्षद से आधुनिक बस स्टैंड की मांग थी। जो मेयर बिधान उपाध्याय एंव पार्षद मुनमुन मुखर्जी के पहल से हुआ है। मैं मेयर को धन्यवाद देता हूं। साथ ही आने वाले समय में कल्याणेश्वरी नगर निगम शौचालयों को बेहतर बनाया जाएगा साथ ही सड़कों का मरम्मत किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता