आसनसोल : सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा हर समय सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्घटनाओं से बचने और आम लोगों को जागरूक करने के लिए सालानपुर थाने के कल्याणेश्वरी फांडी की पहल पर और कुल्टी ट्रैफिक गार्ड के सहयोग से डीवीसी हाई स्कूल के छात्रों के साथ लेफ्ट बैंक से कल्याणेश्वरी मोड़ तक पैदल जागरूकता मार्च निकाला गया। जहां सालानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार हाती, कल्याणेश्वरी फांडी प्रभारी उज्ज्वल साहा, एसआई फाल्गुनी बंद्योपाध्याय, एएसआई सौमेंद्रनाथ दे, कुल्टी ट्रैफिक गार्ड एएसआई धनंजय चौबे सहित डीवीसी स्कूल के शिक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके अलावा इस दिन सड़क पर सफर करने वाले आम लोगों को लिफ्लेट के जरिए जागरूक किया गया और उन्हें हेलमेट का प्रयोग करने के लिए कहा गया जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगे।


0 टिप्पणियाँ