मणिपुर की घटना के प्रतिवाद में महिला टीएमसी ने मोमबती लेकर धिक्कार रैली निकाली



 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक एक महिला टीएमसी की ओर से सोमवार की संध्या मदनतोड़ ग्राम पंचायत क्षेत्र के छोला डांगा ग्राम से मणिपुर में हुए घटना को लेकर महिलाओं ने अपने हाथों में मोमबत्ती लेकर एक धिक्कार रैली निकाली .यह रैली इस ग्राम की परिक्रमा किया. इस प्रतिबाद रैली के मौके पर टीएमसी महिला ब्लाक एक अध्यक्ष राखी कर्मकार ने कहा कि जिस तरह से मणिपुर में बीते कुछ महीना से जातिगत दंगे चल रहे है, जबकि केंद्र सरकार में बैठे भाजपा सरकार तथा मणिपुर सरकार को कोई इसका फिक्र ही नहीं है. उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं पर आक्रमण हो रहा है .उनको निर्वस्त्र करके उनसे सामूहिक दुष्कर्म करके उनकी हत्या की जा रही हैं, लेकिन बीजेपी लोगों के पास इस विषय पर मौन बनी हुई है, वहीं हमारे देश के प्रधानमंत्री इसे गंभीरता से ना लेकर विदेश भ्रमण करने में ही व्यस्त है .इसी के खिलाफ यह प्रतिवाद रैली निकाली गई. इसके माध्यम से इन सभी महिलाओं ने मांग कि देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और मणिपुर के हालातों को स्वाभाविक किया जाए. मणिपुर मे डबल इंजन की सरकार महिलाओ के साथ मनवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दे रही है. बर्तमान समय की बुनियादी सुविधा इंटरनेट बंद कर मणिपुर को देश के बाकी हिस्से से अलग कर दिया गया है.सभा के अंत मे मोमबत्ती जला कर मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को इस ग्राम पंचायत में उपस्थित एक क्लब के पास मोमबत्ती रखकर श्रद्धांजलि दी गई .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता