छात्रों को प्रदान किये गये स्कूल यूनिफार्म





आसनसोल-आसनसोल नगर निगम के एनयूएलएम विभाग द्वारा स्वनिर्भर गोष्ठी की महिलाओं को विभिन्न कार्य दिए जाते हैं जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा स्वनिर्भर गोष्ठी की महिलाओं को स्कूल यूनिफॉर्म बनाने का काम भी दिया जाता है आज आसनसोल नगर निगम में एन यू एल एम विभाग की एम एम आई सी इंद्राणी मिश्रा के नेतृत्व में स्कूलों को यूनिफॉर्म बांटने की प्रक्रिया की शुरुआत हुई कुल 117000 बच्चों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म तैयार किए गए हैं यह सभी बच्चे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के 483 स्कूलों में पढ़ते हैं कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों को यह स्कूल यूनिफॉर्म प्रदान किए जाएंगे आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में निशुल्क स्कूल यूनिफार्म प्रदान किया जाता है इनको स्वनिर्भर गोष्ठी की महिलाएं बनाती हैं इस मौके पर इंद्राणी मिश्रा ने कहा कि पिछले साल स्कूल यूनिफॉर्म बनाकर स्वनिर्भर गोष्टी की एक एक महिला ने औसतन ₹10000 से ज्यादा की कमाई की थी उन्होंने कहा कि इस साल भी स्कूल यूनिफॉर्म बनाने का काम शुरू हो चुका है वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहती हैं कि राज्य का चौमुखी विकास हो खासकर महिलाएं आत्मनिर्भर बने इसलिए इस तरह से स्वनिर्भर गोष्ठी का गठन किया गया है जिनको तमाम तरह के काम दिए जाते हैं स्कूल यूनिफार्म ऐसा ही एक काम है जो यह महिलाएं करती हैं 483 स्कूलों के 117000 बच्चों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म बनाए गए हैं जो आज से वितरित किए जाएंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा