भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने किया सांगठनिक बैठक





 जामुड़िया : पश्चिम बर्दवान जिला में भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए मंगलवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित तपसी अंचल में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने अपने कर्मियों के साथ एक सांगठनिक बैठक किया. इस बैठक के दौरान जितेंद्र तिवारी ने कहा कि हमने भाजपा के सभी नेताओं को लेकर एक बैठक बुलाई थी पंचायत चुनाव के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को किस तरह से आगे कार्य करना है और भाजपा पार्टी को किस तरह से मजबूती प्रदान करनी है इन विषयों पर चर्चा की गई. आगामी 3 अगस्त को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी दुर्गापुर के कल्पतरू मैदान मे जनसभा करने आ रहे हैं .उस जनसभा में ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों को लेकर जनसभा को सफल बनाना है .उन्होंने कहा कि इस राज्य सरकार का कार्यकाल सिर्फ 6 महीने का है .एक बार सरकार गिर गई तो कोई भी तृणमूल कांग्रेस का नेता नजर नहीं आएगा ,जितने भी भाजपा के कर्मी हैं. सीधे-सीधे शुभेंदु अधिकारी से बातचीत कर पार्टी को मजबूती देंगे, और तृणमूल कांग्रेस के साथ आगे किस तरह से लड़ाई करनी होगी इस विषय को लेकर भी शुभेंदु अधिकारी अपने कार्यकर्ताओं को बताएंगे . पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस बोर्ड गठन को लेकर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इस बोर्ड गठन में पद पाने के लिए जमकर पैसा बरसेगा. हर पद के लिए लाखों रुपए की कीमत लगाई जा रही है . पद मिलने के बाद जनता के लिए यह लोग कार्य तो करेंगे नहीं, क्योंकि कोयला माफिया और बालू माफिया इनके पद के लिए पैसा लगाएंगे तो उनको तृणमूल कांग्रेस के पद पाने वाले नेताओं से पैसा तो वसूलना होगा .ये लोग बालू माफिया और कोयला माफिया के इशारे पर कार्य करेंगे और 6 महीने इंतजार कीजिए सरकार गिरने वाली है. सरकार गिरते ही इन चोरों को उनकी सही जगह पर पहुंचाया जाएगा. गांव की जनता ही लोगों को सजा देगी. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अगर लोहा कोयला और बालू नहीं चल रहा है, तो पांच पांच गाड़ियां उनके पास कहां से आई है, कौन सा लॉटरी इन्हे प्राप्त हुआ है. इस मौके पर रमेश घोष गौतम मंडल के अलावे भाजपा के सभी कार्य करता गण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता