बल्लभपुर ग्राम पंचायत के षष्टितला में भू-धसान ,मुहल्ले के लोग आतंकित




 रानीगंज-रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत इलाके के षष्ठितला में पुनः कुंवे के पास भु धसान की घटना होने से स्थानीय लोग आतंक में है. स्थानीय लोगों ने कहा कि बारिश शुरू होते ही अगर यह हाल है तो अभी तो बारिश के पूरे मौसम में न जाने और क्या-क्या दुर्घटनाएं होगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां यह काफी पुरानी समस्या है लेकिन बीते सोमवार से समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा यहां पर एक बैरिकेड लगाया गया है ,लेकिन बैरिकेड से लोगों की सुरक्षा नहीं हो सकती है,क्योंकि यह जन बहुल इलाका है.इनकी मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का कोई स्थाई समाधान निकालें.





 इलाके की एक महिला कोनिका बाउरी ने कहा कि इस बारे में जब वह स्थानीय पंचायत प्रधान से मिलने गई तो उन्होंने कहा कि यह ईसीएल का मामला है, और उनको ईसीएल के अधिकारियों से बात करनी होगी. महिला ने कहा कि वह पंचायत इलाके में रहते हैं अगर कोई समस्या होगी तो वह अपने पंचायत का प्रधान से अपील करेंगे, ईसीएल को वह कहां ढूंढने जाएंगे.इनका कहना है कि जब इलाके की महिलाएं पंचायत प्रधान से मिलने गई तो पंचायत प्रधान ने उनसे बेरुखी से बात की और उनकी बातों को सुनने तक से इंकार कर दिया.उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी करना है ईसीएल को ही करना है. जहां प र धसान की घटना हुई है वहां पर ईसीएल का एक पुराना ब्रिटिश जमाने का खदान भी है जिसमें से पहले कोयले का उत्खनन किया जाता था.


 इलाके की एक अन्य महिला सुनीता बादयकर ने कहा कि इस घटना से वह लोग काफी दहशत में है. अपने बच्चों और मवेशियों के साथ यहां रहती हैं कभी भी कोई घटना हो सकती है जिससे उनकी जिंदगी पर खतरा मंडरा सकता है.उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान ने कहा कि इसको लेकर व्यवस्था की जाएगी, लेकिन क्योंकि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है तो वह लोग काफी दहशत में है. उन्होंने कहा कि घटना सोमवार को हुई थी लेकिन पुलिस कल शाम को आई और एक बैरिकेड किया गया है ,लेकिन वह लोग इससे संतुष्ट नहीं है. इनका कहना है कि वह इस समस्या का स्थाई समाधान चाहते हैं. घटना स्थल पर पहुंचे माकपा नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि मामला काफी गंभीर है जिस तरह से भू धसान हुआ है, उससे आसपास के घर भी जमीन के नीचे समा सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज ही माकपा की तरफ से बीडियो एसडीओ को चिट्ठी लिखी जाएगी और यहां के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां पर पुलिस द्वारा बैरिकेड करके दो सिविक वॉलिंटियर की तैनाती कर दी गई है वह काफी नहीं है .इस समस्या का स्थाई समाधान चाहिए .इसके साथ ही उन्होंने बालू माफियाओं पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह से नदी की तलहटी से बालों की तस्करी की जा रही है इस वजह से यह पूरा इलाका प्रभावित हो रहा है, उन्होंने कहा कि यहां पर कोयले का भी अवैध।उत्खनन हुआ करता था जिस वजह से जमीन के नीचे धसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से गुहार लगाएंगे कि यहां के लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए और अगर ऐसा नहीं होता तो बीडीओ दफ्तर का घेराव किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता