सालानपुर में पांच ग्राम पंचायत बोर्ड का गठन




सालानपुर-बाराबनी विधानसभा अंतर्गत गुरुवार सालानपुर प्रखंड के 11 ग्राम पंचायत में पाँच ग्रामपंचायत में बोर्ड का गठन किया गया। सालानपुर प्रखंड के अचरा, जीतपुर उत्तरमपुर, कल्या, रूपनारायणपुर समेत फुलबेरिया बोलकुंडा में बोर्ड का गठन किया गया। बाकी शेष छह ग्राम पंचायत में शुक्रवार को बोर्ड गठन किया जायेगा। बोर्ड गठन से पूर्व सभी विजयी नवनिर्वाचित सदस्यों समेत प्रधान एंव उपप्रधान के रूप में चुने गये सदस्यों ने पंचायत कार्यालय परिषर में शपथ ली। बता दें सालानपुर प्रखंड में आचरा ग्रामपंचायत प्रधान शिवानी पाल, उपप्रधान जयदेव महतो, जीतपुर उत्तरमपुर ग्रामपंचायत प्रधान तापस मंडल, उपप्रधान सुजीत मोदक, रूपनारायणपुर ग्रामपंचायत प्रधान अपर्णा दास , उपप्रधान संतोष चौधरी, कल्या ग्रामपंचायत प्रधान श्रीकांत पातर, उपप्रधान धनंजय माजी, फुलबेड़िया बोलकुंडा ग्रामपंचायत प्रधान तनुश्री मुखर्जी, उपप्रधान हिमाद्री शेखर मिश्रा को चुना गया है।नवनिर्वाचित प्रधानो एंव उपप्रधानो ने एक स्वर में क्षेत्र में निलंबित सभी कार्य को पूरा करने एंव क्षेत्र में पेयजल, ड्रेन, सड़क, स्ट्रीट लाइटों समेत अन्य क्षेत्र में विकास की बात कही। सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि लोगों के प्यार से प्रखंड के 11 पंचायतों में तृणमूल कांग्रेस ने एकतरफा जीत हाशिल की है। हमारे विधायक बिधान उपाध्याय, युवा नेता मुकुल उपाध्याय के निर्देशानुसार कई पंचायत में नये चेहरों को प्रधान एंव उपप्रधान बनाया गया है, तो कुछ पुराने चेहरे को पुनः क्षेत्र के विकास के लिये चुना गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता