जामुड़िया-ईएसीएल सातग्राम श्रीपुर एरिया अंतर्गत निंघा कोलियरी में जैक की ओर से संडे की कटौती के विरोध सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में चार घंटों तक कोलियरी के प्रबंधक संतोष मंडल और अभियंता राहुल कुमार का घेराव कर प्रदर्शन किया गया.जैक के सदस्यों ने प्रबन्धन पर आरोप लगाया कि सातग्राम को श्रीपुर एरिया में विलय होने के बाद प्रबंधन जान बूझकर संडे की कटौती कर निंघा कोलियरी के श्रमिकों को शोषण कर रही है.श्रमिक नेता मंगल पांडे ने बताया की निंघा कोलियरी में उत्पादन और उत्पादकता को लेकर प्रबंधन को कहने पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही थी ,इसलिए प्रबंधन का घेराव करना पड़ा, साथ ही अवैध रूप से प्रबंधन ने अति आवश्यक सेवा फिल्टर प्लांट में कार्यरत श्रमिक का भी संडे की कटौती कर दी गई, श्रमिकों का शॉर्टेज होने के कारण रविवार से ही पानी सप्लाई पूरी तरह बंद थी एवं बिजली विभाग में भी बिजली श्रमिकों का भी संडे को कटौती करने के कारण श्रमिकों को अंधेरे में रात गुजारने पड़े . निंघा ,कोलियरी डिस्पेंसरी में तीन महीने से अधिक समय से कोई भी दवाई उपलब्ध नहीं है .संडे को कटौती के चलते डिस्पेंसरी में भी नाइट शिप पूरी तरह बंद था .साथ
ही श्रमिकों का प्रमोशन रेगुलेशन कोई विभाग में नहीं हो रहे हैं. उन्होंने और कहा कि निंघा कोलियरी के बिजली से अवैध रूप से अंचल के कई छोटे-बड़े उद्योग तक चल रहे हैं जिसके कारण निंघा कोलियरी के श्रमिकों आवासों में बिजली नहीं मिल रही है . कोलियरी के प्रबंधन, अभियंता एवं कार्मिक प्रबंधक कोई भी अधिकारी कोलियरी की कैंपस में नहीं रहते हैं. सभी अपने सुख सुविधा के लिए कोई रानीगंज तो कोई आसनसोल रहते हैं .श्रमिकों के लिए किसी को चिंता नहीं है .इन सभी गंभीर मुद्दा को लेकर प्रबंधन का घेराव करके अपनी मांग रखी ,ताकि सभी मुद्दों को लेकर कार्रवाई की जाए प्रबंधन ने आश्वासन किया कि कुछ दिन के अंदर ही बैठक कर सभी समस्या का समाधान किया जाएगा . कार्मिक प्रबंधक अजीत कुमार मजूमदार ने आश्वासन दिया कि मांगो को लेकर सभी श्रम संगठन के साथ बैठक किया जाएगा. इस मौके पर मनोज चौबे, मुक्तिनाथ दुबे, प्रताप कुमार सिंह ,अभय नारायण साव ,विश्वनाथ बनर्जी ,सियाराम साव , विजय सिंह ,राजकुमार सिंह ,असगर अली खान ,रामजी कोयरी ,अरुण पाठक, किशोर थोर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ