जामुड़िया- जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक एक टीएमसी की ओर से बीते संध्या मणिपुर की घटना के विरोध में जामुडिया थाना मोड़, दुर्गा मंदिर के निकट एक प्रतिवाद सभा की गई. इस सभा को संबोधित करते हुए ब्लाक एक अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से मणिपुर में बीते तीन महीना से जातिगत दंगे चल रहे हैं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार तथा मणिपुर सरकार को कोई फिक्र नहीं है .उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं पर आक्रमण हो रहा है उनको निर्वस्त्र करके उनसे सामूहिक दुष्कर्म करके उनकी हत्या की जा रही हैं, लेकिन बीजेपी लोगों के पास इस विषय मौन बनी हुई है. प्रधानमंत्री विदेश भ्रमण करने में ही व्यस्त है, इसी के खिलाफ यह प्रतिवाद सभा है. उन्होंने मांग की कि देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और मणिपुर के हालातों को स्वाभाविक किया जाए. इस मौके पर जामुड़िया ब्लॉक टीएमसी के महासचिव सत्यनारायण रवानी ने कहा कि मणिपुर में वहां के डबल इंजन की सरकार महिलाओ के साथ मनवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दे रही है. बर्तमान समय की बुनियादी सुविधा इंटरनेट बंद कर मणिपुर को देश के बाकी हिस्से से अलग कर दिया गया है. सभा के अंत मे मोमबत्ती जला कर मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई .इस सभा में सुभद्रा बाउरी, प्रदीप मुखर्जी,बबलू पोद्दार ,विश्वनाथ बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ