शहीद दिवस को सफल बनाने के लिए महिला टीएमसी द्वारा निकाली गई रैली





रानीगंज- 21 जुलाई का कोलकाता में हर साल की तरह इस साल भी तृणमूल कांग्रेस की तरफ से शहीद दिवस मनाया जाएगा. इसे लेकर पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं .आज इसी क्रम में रानीगंज के इतवारी मोड़ से एक रैली निकाली गई .रैली रानीगंज महिला तृणमूल कांग्रेस और रानीगंज अल्पसंख्यक सेल के द्वारा संयुक्त रूप से निकाली गई. रैली में एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ,आलोक बॉस, राजू सिंह, शक्ति रुईदास, राजू सिंह ,पश्चिम बर्दवान जिला टीएमवाईसी सचिव सौमित्र बनर्जी , अल्पसंख्यक सेल के इंतखाब खान सहित बड़ी संख्या में महिला तृणमूल कांग्रेस तथा अल्पसंख्यक सेल के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.रैली इतवारी मोड़ से शुरू होकर यह रैली रानीगंज रेलवे स्टेशन तक गई .इससे पहले ईतवारी मोड पर एक पथ सभा की गई ,जहां वक्ताओं ने शहीद दिवस के महत्व पर वक्तव्य रखा और सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शहीद दिवस के आयोजन में सम्मिलित होने का आह्वान किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता