पंचायत चुनाव के परिणाम आने के पश्चात भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने जामुड़िया इलाके में दौरा किया.



जामुड़िया: पंचायत चुनाव के दौरान राज्य भर में हुई मौत ओर मारपीट आरोप-प्रत्यऱोप के बीच 2023 में पुरे राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हुए. चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद गुरुवार को भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने जामुड़िया विधान सभा क्षेत्र के कुछ ग्राम पंचायतें इलाकों का दौरा किया. उन्होंने इसकी शुरुआत कुनुस्टोरिया ग्राम से शुरू किये.यहां से वह बहादुपुर, लाल बाजार, साकड़ी, बाड़ूल ग्राम का दौरा कर अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बातचीत कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया . इस दौरान उन्होंने टीएमसी को आड़े हाथो लेते हुए पंचायत चुनाव में धांधली कर पंचायत पर कब्जा करने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि जामुड़िया के ग्रामीण इलाकों में मतदान की पूरी प्रक्रिया के दौरान तृणमूल कांग्रेस द्वारा व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है. नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना के दिनों तक तृणमूल कांग्रेस द्वारा मतदान की प्रक्रिया को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश की गई है. जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि ऐसा कहा जा रहा है कि अब पंचायत और पंचायत समिति में पद पाने के लिए लाखों रुपए खर्च करने होंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि रुपए कोई अपनी जेब से तो खर्च करेगा नहीं इसके पीछे बालू माफिया, कोयला माफिया आदि पैसा लगाएंगे और इसके बाद जब पंचायत का गठन हो जाएगा तो यही माफिया इस पैसे की वसूली अपने तरीके से करेंगे. यानी एक बार फिर यहां के साधारण लोगों को वंचित होना पड़ेगा. उन्होंने देश के विपक्षी पार्टियों द्वारा बनाए गए गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह मति भ्रष्ट नेताओं का गठबंधन है .उन्होंने सवाल किया कि क्या कभी अभिषेक बनर्जी ने रामकृष्ण मिशन के महाराज या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पांव छुए हैं, लेकिन वह लालू प्रसाद यादव जैसे व्यक्ति के पांव छूते हैं ,जिनको अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिया गया है. उन्होंने कहा कि एक भ्रष्टाचारी ही दूसरे भ्रष्टाचारी को पहचान सकता है . इसके पहले भी यह सभी पार्टियों सुप्रीम कोर्ट में गई थी, ताकि इनके भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ जांच ना हो, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इनको बैरंग वापस लौटा दिया. यह लोकतंत्र की रक्षा के लिए नहीं बल्कि जनता को लूटने के अपने अधिकार की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. जनता इसका माकूल जवाब देगी .उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लोकतांत्रिक तरीके से एक नंबर पर नहीं रिगिंग करके एक नंबर पर है .

लोगों को डरा धमका के चुनाव की प्रक्रिया को प्रभावित करके एक नंबर पर है, और इस तरह से एक नंबर पर होने का कोई मतलब नहीं होता. पुराने टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह दो नंबरी पार्टी है जो भ्रष्टाचार में एक नंबर पर है .जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा के कर्मियों को डराने धमकाने से कोई फायदा नहीं होगा. क्योंकि ईमानदार व्यक्ति चोर बदमाशों से डरता नहीं है चोर बदमाश अपराधी ही डरते हैं .इसीलिए वह डराते धमकाते हैं.उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बंदूक के पिछले हिस्से से मार के उनका सिर फोड़ दिया गया. अत्याचार किए गए और कैमरे में कैद भी हुआ, कि यह सब किसने किया. यह सारा तांडव तृणमूल कांग्रेस आश्रित अपराधियों ने किया ,लेकिन फिर भी यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं को सलाम है ,जिन्होंने इतने अत्याचारों के बावजूद यहां से भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाई .उन्होंने कहा कि सारे सबूत प्रमाण रहने के बावजूद अभी तक पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया है, क्योंकि वह तृणमूल कांग्रेस के करीबी हैं. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आने वाले समय में लाल बाजार का यह गांव पूरे जिले में अग्रणी भूमिका लेगा और टीएमसी के कुशासन को उखाड़ फेंकने की शुरुआत होगी. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता संतोष मुखर्जी ,पिनाकी राय ,राना बैनर्जी ,साधन माजी, निरंजन सिंह ,अनिरुद्ध चक्रवर्ती, जय गणेश सिंह, मनोज सिंह, अजय रुईदास आदि उपस्थित रुप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता