जामुड़िया : शुक्रवार को भाजपा द्वारा राज्य व्यापी अपने-अपने अंचल के बीडीओ को ज्ञापन दिया गया.इसी क्रम में जामुड़िया के बीडीओ कार्यालय क्षेत्र में भारी तनाव देखने को मिला . ज्ञापन देने के दौरान बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पुलिस आपस में भीड़ गये .भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीडीओ कार्यालय में लगे बैरिकेडिंग भी तोड़ते हुए बीडीओ कार्यालय के मुख्य गेट के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा नेता तापस राय ओर जामुड़िया मंडल दो के भाजपा अध्यक्ष रमेश घोष ने आरोप लगाया कि नामांकन से लेकर मतदान के दिन और मतगणना के दिन तक पुलिस निष्क्रिय रही, प्रशाशन के इशारे पर मत लूट ली गयी . इस सबंध में भाजपा नेता रमेश घोष ने बताया कि भाजपाई ज्ञापन देने आये थे , उन्होंने आकर देखा बीडियो कार्यालय पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है, उन्हें बताया गया कि बीडियो कार्यालय परिसर में धारा 144 लागू है. कोई खबर नहीं मिलने पर वे बीडीओ कार्यालय जाने की कोशिश की तभी पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी . इस घटना में कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गये. वहीं इस विषय में जामुड़िया के बीडियो अरुणा लोक घोष ने बताया कि भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल आज कुछ मांगों को लेकर उनसे मिलने आए थे. उनके मांगो की शिकायत उच्च अधिकारियों के पास भेज दी जाएगी. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जयगणेश सिंह ,रमेश घोष , बृजमोहन पासवान, संजय सिंह, जिला महामंत्री बप्पा चटर्जी, जिला सचिव काकोली घोष, जिला सचिव प्रतिमा बाउरी , तापस राय ,गौतम मंडल, साधन माझी ,संतोष सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ