पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश नेता कौस्तव बागची ने की जनसभा





सालानपुर-राज्य कांग्रेस के प्रदेश नेता सह पेसे से वकील कौस्तव बागची ने बुधवार को रूपनारायणपुर डाबरमोर बस स्टेंड पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा में भाग लिया। कौस्तव बागची ने मंच से राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुये जमकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी एंव राज्य चुनाव आयोग पर निशाना साधा। सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होंने ने कहा कि आज राज्य निर्वाचन आयोग को हाई कोर्ट आदेश दे कर परेशान हो गई पर राज्य चुनाव निर्वाचन आयोग की मनसा आप सब को दिख ही रही है। उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि हर बूथ पर केंद्रीय बल एंव पुलिस तैनात रहेंगे। जिसके बाद भी राज्य में कई जगहों पर विरोधी उम्मीदवार पर हमले हुये है। उन्होंने ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को सत्ता भले ही ना मिले लेकिन पशु चोरों, कोयला चोरों एंव बालू चोरों को सत्ता नही मिलनी चाहिए। भाजपा और तृणमूल दोनों एक ही है, दोनों मिलकर सिर्फ लोगो को बेवकूफ बना रहे है। ममता दीदी आज राज्य के युवाओ को रोजगार देने में असमर्थ है, राज्य के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा नौकरी के लिऐ धर्मतल्ला में आंधी-पानी की परवाह किये बिना धरने पर बैठे हैं। ठीक उसके विपरीत मुख्यमंत्री सरकारी खजाने के पैसे से उच्च न्यायालय एंव सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रही है। कौस्तव बागची ने अभिषेक बनर्जी के नव ज्वर कार्यक्रम की आलोचना करते हुये कहा कि वे सिर्फ जनता के पैसों को बरबाद करो कार्यक्रम कर रहे है। उन्होंने ने ईडी के कार्यालय में जाकर पार्टी के विभिन्न नेताओं के नाम दे दिये है क्योकि की उन्हें सिर्फ खुद को और अपने पीसी को बचाना है। बाकी तृणमूल नेताओं को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। इसलिए इस पंचायत चुनाव में इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए 8 जुलाई को कांग्रेस को मतदान करे। में कहना चाहता हूं कि अब कांग्रेस के झण्डे में मोटी लाठियां लगाये कांग्रेस कार्यकर्ता। जिसे 8 जुलाई को जोड़ से पकड़े रहे। हमे डरना नही है किसी भी तरह लड़ना है।

कांग्रेस के सभा को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रखंड उपअध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि राज्य में या केंद्र में कांग्रेस का अस्तित्व सिर्फ ना मात्रा का है। प्रखंड में सभी पंचायत में एक या दो पंचायतों में में ही कांग्रेस को उमीदवार मिले है। बाहर से कुछ नेता आकर सालानपुर ब्लॉक को अशांत करने की कोशिस कर रहे हैं। मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करूंगा कि ऐसे भड़काऊ ना बयान दें। तृणमूल कांग्रेस क्षेत्र में शान्तिपूर्ण मतदान चाहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता