पुलिस हिरासत में साइबर अपराधीयों ने खोले राज,

निशानदेही पर होटल से 12 डेबिट कार्ड बरामद




सालानपुर/कल्यानेश्वरी: सालानपुर थाना के कल्यानेश्वरी फाड़ी पुलिस ने बीते रविवार शाम नाका चेकिंग के दौरान साइबर गिरोह के दो साइबर अपराधियों को धर दबोचा था। आरोपियों ने पुलिस हिरासत में पूछताछ में कई राज खोले है, मंगलवार आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने कल्याणेश्वरी क्षेत्र के एक निजी होटल से जहाँ मुख्य आरोपी रुका था उस कमरे की तलाशी के दौरान 12 डैबिट कार्ड समेत पहचान पत्र बरामद किया गया। बता दे कि बीते रविवार कल्याणेश्वरी पुलिस चेक नाका से पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो साइबर अपराध गिरोह से जुड़े दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 डेबिट कार्ड, 8 स्मार्ट फोन, 52 हजार नकद समेत एक हौंडा की मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में सालानपुर थाना कांड संख्या 116/2023 दिनांक 16.07.2023 को मामला दर्ज कर मामले की जांच एसई सुदर्शन विश्वास को दी गई। बीते सोमवार दोनों गिरफ्तार आरोपी आशिफ आली एंव अजित कुमार को आसनसोल न्यायालय के सुपुर्द कर पुलिस हिरासत की अपील की गई। न्यायालय ने जांच के लिये आरोपियों को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार मामले की जांच कर रहे एसई सुदर्शन विश्वास ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर कल्याणेश्वरी क्षेत्र के एक निजी होटल से रूम नंबर 119 से जिसमें आरोपियों का साथी एंव मुख्य आरोपी ठहरा था उक्त कमरे से तलाशी में पलंग के गद्दे के नीचे से 12 डैबिट कार्ड, 1 हीरो गोल्ड कार्ड, एक आरसी बुक, अजित कुमार का वोटर कार्ड, आधार कार्ड बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में कथित तोर धनबाद के अप्सर अली उर्फ समीर खान का नाम उगला है। जो गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जब फरार मुख्य आरोपी उक्त होटल में इसे पहले 26 जून, 6 जुलाई, 12 जुलाई, 15 जुलाई रुका था। जिस दिन पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा था, उस दिन भी मुख्य आरोपी होटल के कमरा नम्बर 119 में रुका हुआ था। घटना की सूचना पा कर मौके से रूम लॉक कर फरार हो गया था। पुलिस मंगलवार रूम की डुप्लिकेट चाबी से रूम को खोला और तलाशी ली। पुलिस के अनुसार ये लोग क्षेत्र में विभिन्न एटीएम से पैसों को निकाल कर अफसर अली को देते थे बदले में इन्हें कमीशन मिलता था। वही पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता