जामुड़िया -जामुड़िया प्रखंड अंतर्गत चुरुलिया ग्राम पंचायत के दरबार डांगा, बिरकुल्टी और चिंचुरिया ग्राम पंचायत के सिद्धपुर बगडीहा में अजय नदी पर हर साल बारिश के मौसम के पूर्व प्रत्येक वर्ष अस्थायी पुल का निर्माण किया जाता है. अजय नदी के तट पर स्थित दरबार डांगा गांव के निवासी मधुसूदन सौ मंडल का कहना है पश्चिम बर्दवान जिला अपने उद्योग व्यापार के लिए प्रसिद्ध है. उस उद्योग व्यापार के लिए प्रतिदिन हजारों लोग बीरभूम और झारखंड से आते जाते हैं. इसके अलावा, आसनसोल, रानीगंज, दुर्गापुर सहित बीरभूम के कई इलाके कलकत्ता जाने के लिए इस पुल का उपयोग करते हैं.बीरभूम चूंकि रानीगंज, आसनसोल या दुर्गापुर सिउडी के बहुत करीब हैं, इसलिए हजारों लोग इलाज के लिए भी पश्चिम बर्दवान जिले में आते हैं. इसके अलावा, पश्चिम बर्दवान जिले में कई लोगों के अजय पास नदी के किनारे कृषि भूमि है, लेकिन बरसात के दिनों में ये सभी अस्थायी पुल ध्वस्त हो जाने के कारण उन्हें नाव या डोंगी का सहारा लेना पड़ता है जिससे दुर्घटना होते-होते बची. उन्होंने कहा, “दरबडांगा घाट के पुल का निर्माण का टेंडर जामुड़िया पंचायत समिति द्वारा किया गया था. इस सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों और वाहन चालकों से टैक्स वसूला जाता है. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.'' पदयात्री ने कहा, ''लंबे समय से चुनाव के दौरान इस अजय नदी पर पक्के पुल की मांग उठती रही है. सेतु बीरभूम इलाके के रहने वाले दीपक घोष ने कहा कि स्थाई पुल नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कृषि सब्जियां बेचने के लिए रानीगंज और बाजार बहुत अच्छा बाजार हैं,लेकिन पुल नहीं होने के कारणउनके बिजनेस को काफी नुकसान होता है. बीरभूम जिले के एक अन्य निवासी इंजामुल खान ने कहा कि इस मानसून के दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर स्थायी पुल बन जाता है, तो बहुत फायदा होगा.


0 टिप्पणियाँ