जामुड़िया : पश्चिम बंगाल के मालदा में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राज्य के विभिन्न पुलिस थानों का भाजपा द्वारा घेराव किया जा रहा है तथा पुलिस की ओर से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देने की मांगों पर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को जामुड़िया पुलिस थाने के गेट के सामने भाजपा की तरफ से विरोध प्रदर्शन कर धरना प्रदर्शन किया गया. बीजेपी नेता और कार्यकर्ता गेट के सामने बैठ गए थाने से भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया. यह प्रदर्शन घंटों तक चला ,जिसके बाद जामुड़िया थाने मे इसे लेकर लिखित आवेदन दिया गया ,जहां बीजेपी नेता तापस राय ने बताया कि जिस तरह से मालदा में आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा है और उन्हें झूठे केस में फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है. वह मानवता को शर्मशार करने वाली घटनाएं है .अगर कोई मीडिया इसकी रिपोर्टिंग करने जा रहा है तो उन्हें भी परेशान किया जा रहा है और उन पर झुठा केस भी किया जा रहा है. पंचायत चुनाव हुए अभी ज्यादा दिन भी नहीं बीते हैं. बालुरघाट में तीन आदिवासी महिलाओं को प्रताड़ित किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हर जगह महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है. उनको बदनाम किया जा रहा है .महिलाएं हर जगह पर सुरक्षित रुप से रह सकें, इसके लिए भाजपा की तरफ आज जामुड़िया पुलिस थाने में एक ज्ञापन सौंपा गया .इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे, काकोली घोष, संजय सिंह, प्रमोद पाठक, संतोष सिंह बृज मोहन पासवान ,जय गणेश सिंह, साधन माजी, रमेश घोष, सनी सिंह ,प्रशांत मिश्रा, अनिरुद्ध चक्रवर्ती, प्रतिमा बाउरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ