बाराबनी में प्राइमरी स्कूल के समीप भू-धसान, दहशत में स्थानीय निवासी




बाराबनी-बाराबनी थाना क्षेत्र के दोमोहनी ग्राम पंचायत के अंतर्गत फरीदपुर अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट के पास बीते बुधवार शाम भू-धसान होने से इलाके में भयपूर्ण माहौल बन गया। बताया जा रहा है 2019 से कई क्षेत्रों में भू-धसान हो चुका है।

वही भू-धसान के बाद कोई अप्रिय घटना ना घटे इसलिए तत्काल विद्यालय को बंद कर दिया गया है, एंव भू-धसान वाली जगह को बांस से घेर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार ईद की छुटी थी , शुक्रवार सुबह स्कूल के शिक्षक पहुँचे तब मामला प्रकाश में आया। घटना के बाद शुक्रवार से स्कूल बंद है। सुबह ईसीएल के श्रीपुर क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारी समेत प्रबंधन एंव बाराबनी पुलिस मौके पर पहुँची क्षेत्र का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि ईसीएल भू-धसान वाले क्षेत्र में मिट्टी से भराई करेगा। तब तक स्कूल को दूसरे स्थान पर संचालित किया जाएगा। वही घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि 2019 के बाद से ही इस क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भू-धसान हो रहा है। घटना के बाद इलाके के लोग भयभीत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता