जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक एक स्थित मदनतोड़ ग्राम पंचायत अंतर्गत सात्ततोड़ उच्च विद्यालय में बूथ संख्या 17 पर भाजपा के पोलिंग एजेंट दीपक बाउरी एवम विद्युत बाउरी को मत्तदान केंद्र से तृणमूल कांग्रेस के मदनतोड़ ग्राम पंचायत समिति के उम्मीदवार अनिमेष बनर्जी और उनके सहयोगी अलोक दास के ऊपर भाजपा के पोलिंग एजेंट को मतदान केंद्र से बाहर निकाल कर बूथ पर कब्जा और इन दोनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा. इसे लेकर भाजपा के पोलिंग एजेंट दीपक बाउरी ने बताया कि अनिमेष बैनर्जी और आलोक दास के नेतृत्व में करीब 50 तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता मतदान केंद्र में घुसकर भाजपा के दोनों पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट की गई, ओरअनिमेष बैनर्जी ने मेरा कलर पकड़ कर मुझसे कहा कि आप लोगों ने बहुत मतदान कर लिया है अब आप घर में जाकर विश्राम करें .मतदान केंद्र से बाहर नहीं निकलने से मेरे साथ मारपीट की गई .वहीं अनिमेष बनर्जी के नेतृत्व मे बूथ को लूट लिया गया भाजपा के मतदाताओं को मतदान केंद्र पर जाने से रोका गया. दूसरी और इस पंचायत समिति के उम्मीदवार अनिमेष बनर्जी ने बताया कि भाजपा के पोलिंग एजेंट के द्वारा जितने भी आरोप लगाए हैं सब बेबुनियाद है .भाजपा के पंचायत समिति के उम्मीदवार जय गणेश सिंह के नेतृत्व में करीब 30 लोग मतदान केंद्र में घुसकर मतदान करने आई महिलाओं के मारपीट किया गया और अभद्र भाषा में गाली गलौज देने लगे . भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने पोलिंग एजेंट को लेकर भाजपा के लोग अपने समर्थन को अपने साथ में लेकर चले गए .भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र पर बहुत देरी तक तांडव मचाया और शांति पूर्वक चल रहे मतदान को अशांति करने का प्रयास किया किया गया .

0 टिप्पणियाँ