आसनसोल : निष्पक्ष पंचायत चुनाव कराने की मांग पर सोमवार को डीवाईएफआई और एसएफआई ने रैली निकालकर जिला प्रशासन, राज्य चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए आसनसोल सदर निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस रैली का नेतृत्व डीवाईएफआई के राज्य महासचिव मीनाक्षी मुखर्जी ने की इस मौके पर पार्थ मुखर्जी के साथ विक्टर बनर्जी एवं अन्य कई माकपा नेता उपस्थित थे। तपती गर्मी में रैली शुरू हु।ई लेकिन जैसे ही रैली सदर चुनाव अधिकारी कार्यालय के सामने पहुंची, तो झमाझम बारिश होने लगी। लेकिन एसएफआई और डीवाईएफआई के कार्यकर्ता पानी में भी डटे रहे। इस दौरान मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस का अत्याचार बढं गया है। नई ज्वार नई चोर लोगों का संगठन हो गया है। तृणमूल कांग्रेस अपने गुंडागर्दी के बल पर पंचायत चुनाव कराना चाहती है। माकपा के उम्मीदवारों पर कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। इसलिए आज हम लोग रैली के माध्यम से राज्य चुनाव आयोग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को यह चेतावनी देने आए हैं कि वे लोग निष्पक्ष चुनाव कराने के अपनी भूमिका को निभायनिभाय। अनन्या जनता सड़क पर उतर जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य सरकार की होती है। पुलिस का वेतन राज्य सरकार राज्य के जनता के टैक्स के पैसा से करती है। लेकिन पुलिस की भूमिका तृणमूल कांग्रेस के कैडर के रूप में हो गई है। तो इनकी बेसन की व्यवस्था भी टीएमसी करें। पुलिस प्रशासन निष्पक्ष भूमिका नहीं निभा रही है।

0 टिप्पणियाँ