बांकुड़ा - भारत सरकार की युवा एवं खेलकूद मंत्रालय के अधीन नेहरू युवा केंद्र संगठन बांकुड़ा जिला की पहल पर बाजरा खाद्य उत्सव का आयोजन किया गया जो कि सोमवार को बांकुड़ा बंग विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार द्वारा किया गया मौके पर नेहरू युवा केंद्र संगठन की जिला युवा अधिकारी अन्वेषा भट्टाचार्य समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. इस मौके पर डॉ सरकार ने कहा कि मनुष्य को अगर बाजरा ग्रहण करने की प्रेरणा दें तो अनेक रोगों से मुक्ति पाया जा सकेगा. खाद्य नली में कैंसर कम होगा, हार्ट अटैक कम होगा उसके साथ-साथ लीवर भी अच्छा रहेगा .सभी को बाजरा से संबंधित खाद्य सामग्री ग्रहण करने का आग्रह करना होगा.

0 टिप्पणियाँ