गायत्री प्रज्ञा आश्रम का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न



रानीगंज- रानीगंज गायत्री परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्माण किये जाने वाले रानीगंज गायत्री प्रज्ञा आश्रम के भूमि पूजन संस्था के मुख्य ट्रस्टी कन्हैया सिंह के हाथों हुआ.यह आश्रम एगरा रोड स्थित बादाम बागान के इलाके में इंडियन आयल कम्पनी के पेट्रोल पंप के समीप प्राप्त भूमि पर सोमवार को किया गया. ट्रस्टी दिनेश गुप्ता ने बताया कि आश्रम निर्माण के हेतु यह जमीन गुरु गोपीराम इन्स्टीट्यूट आफ अनेक्स, बालाजी धाम,नर्सिंघ बांध, बर्नपुर के अध्यक्ष सन्तोष कुमार अग्रवाल ( परम श्रद्धेय पूज्य श्री सन्तोष भाई जी) ने आश्रम निर्माण के लिए दान में दिया है. गायत्री परिवार रानीगंज के सभी ट्रस्टी और परिजन उनके और उनके ट्रस्टी गण के प्रति कृतज्ञ हैं. ट्रस्टी राजेन्द्र प्रसाद खेतान ने आशा ब्यक्त की कि हम निर्माण का काम एक वर्ष में पूरा कर लेंगे.ट्रस्टी रमेश कुमार झुनझुनवाला पूरे निर्माण कार्य की बड़ी दक्षता के साथ देख कर रहे हैं.अनुष्ठान में ट्रस्टी राम गोपाल बाजोरिया, आसनसोल गायत्री आश्रम के परिब्राजक उदय शंकर चौबे एवं अन्य परिजन गौतम घटक, अरविंद सिंहानिया, विश्वजीत समद्दार तथा बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार