जामुड़िया - अंबुजा सीमेंट कंपनी की ओर से कॉट्रेक्टर एवं राजमिस्त्री मिलन समारोह जामुड़िया के निघा स्तिथ सिटी रेसीडेंसी होटल में आयोजित की गयी
इस अवसर पर कंपनी के टेक्निकल हेड सुधीर प्रसाद ने कहा की अंबुजा कंपनी को अब अदानी ग्रुप में सम्मिलित कर लिया हो गई है,लेकिन कार्यपणाली में कोई परिवर्तन नहीं की जाएगी , हम लोग अपने उत्पादन और वितरण क्षमता को काफी तेजी से बढ़ाएंगे. अदानी ग्रुप प्रत्येक क्षेत्र में नंबर वन स्थान पर रहा है. वर्तमान में सीमेंट उत्पादन में दो नंबर पर हैं लेकिन गुणवत्ता में एक नंबर पर हैं आने वाले समय में हम लोग इसमें भी एक नंबर पर रहेंगे.उन्होंने अम्बुजा सीमेंट के बेस सीमेंट ,प्लस एवं कवच प्रोडक्ट की क्षमता को राजमिस्त्री एवं कॉनट्रैक्टरों के समक्ष रखा साथ ही साथ इन तीनों प्रोडक्ट के प्रयोग करने पर कितने पॉइंट प्राप्त करने पर उन्हें कौन-कौन सी कौन-कौन से उपहार मिलेंगे इस स्कीम की जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि अंबुजा सीमेंट फिलहाल अभियान प्रकल्प के तहत इस तरह का कार्यक्रम जगह-जगह कर रही है.कार्यक्रम के संयोजन कर्ताओं की ओर से अंबुजा सीमेंट के सीएनएफ किशन दारूका ने कहा कि आज का मिलन समारोह से एक नई दिशा मिली है. हम लोग अपने कार्य क्षमता को बढ़ाते हुए बिक्री भी बढाएंगे. छोटे डीलरों के लिए भी यहां रानीगंज से सीमेंट का वितरण किया जाएगा इसके लिए वेयरहाउस भी ली गई है. इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ ,जिसका आनंद उपस्थित लोगो ने उठाया.



0 टिप्पणियाँ