कुनुस्तोड़िया क्षेत्र ने ईसीएल परिवार के मेधावी छात्र अरिजीत का सम्मान



जामुड़िया-ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की बेलबाद कोलियरी कार्यालय में ईसीएल परिवार के एक मेधावी छात्र श्री अरिजीत मंडल को सम्मानित किया गया. ग़ौरतलब है कि श्री अरिजीत ने माध्यमिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बर्दवान जिले में पाँचवाँ स्थान हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि पर कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बेलबाद कोलियरी प्रबंधक श्री बी. टी. बनर्जी ने उन्हें सम्मानित किया. उल्लेखनीय है कि श्री अरिजीत न्यू हांसडीहा ग्राम के निवासी हैं और उनके पिता 

बादल मंडल ईसीएल के केन्दा क्षेत्र के अंतर्गत छोरा 7/9 पिट कोलियरी में टिम्बर मिस्त्री के रूप में कार्यरत हैं. इसके बारे में क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने कहा कि श्री अरिजीत की यह सफ़लता उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए तो उपलब्धि है ही, इसके साथ-साथ यह उनके निजी परिवार और व्यापक संदर्भों में समूचे ईसीएल परिवार के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने श्री अरिजीत को आशीष देते हुए कहा कि आप जीवन के हर उद्देश्य में सफ़ल हों और इसी तरह सभी को गौरवान्वित करते रहें यही कामना है. इनके साथ श्री बनर्जी ने भी मेधावी छात्र को शुभकामना दी. इस सम्मान कार्यक्रम के लिए श्री अरिजीत और उनके परिवार ने कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात