हजारों किलोमीटर पैदल सफर के दौरान रानीगंज पहुंचे रक्तदान आंदोलनकारी




 रानीगंज- भारत में रक्तदान आंदोलन जागरूकता को लेकर चल रहे युवा किरण वर्मा रानीगंज पहुंचे ,जहां मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया. मारवाड़ी युवा मंच के सलाहकार राजेश जिंदल एवं सत्यनारायण अग्रवाल ने किरण वर्मा को पुष्प एवं उत्तरीय पहनाकर उन्हें सम्मानित किया.सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि कम उम्र के दिल्ली के रहने वाले किरण वर्मा पिछले कई वर्षों से भारतवर्ष ही नहीं विदेशों में भी लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते आ रहे हैं .उनके जज्बे को हम लोग सलाम करते हैं ऐसे महापुरुष का रानीगंज में आवागमन होना हम लोग के लिए गौरव की बात है. किरण वर्मा ने बताया कि केरल से रक्तदान आंदोलन कार्यक्रम शुरू किया था, एवं लगातार 21 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए विभिन्न राज्यों में रक्तदान आंदोलन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए रानीगंज पहुंचे.अभी तक उन्होंने खुद 36 बार रक्तदान किया है,

अभी तक करीब एक सौ कैंप लगा चुका हूं, जिनमें 20 हजार से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया है. उन्होंने कहा कि देश में हर वर्ष 150 लाख यूनिट ब्लड की जरूरत होती है, जिसमें से एक 100 से 110 लाख यूनिट रक्त मिल जाता है अगर लोग जागरूक हो तो 40 50 लाख यूनिट की कमी को पूरा करना मुश्किल नहीं है. उन्होंने कहा कि फिलहाल 10500 किलोमीटर के सफर में 13 लाख से ज्यादा बच्चों से मिल चुका हूं सफर का टारगेट 25000 किलोमीटर का है लोगों से अपील की है कि दिसंबर 2025 के बाद भारत में किसी की मौत का कारण खून की कमी नहीं बने. उन्होंने कहा कि उनके आंदोलन में उनकी पत्नी ज्योति जो केमिकल इंजीनियर है उनके सहयोग से ही अपने परिवार से दूर होकर भी पैदल पूरे भारत की यात्रा करते हुए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्याम जालान,सचिव प्रतीक मोर,साकेत झुनझुनवाला,नीरज अग्रवाल ,आयुष सराया,राजा ओबेरॉय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता