जामुड़िया:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार शाम को महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से प्रचार अभियान के तहत एक जुलूस निकाली गयी.जुलूस के पूर्व जामुडिया विधायक हरेराम सिंह द्वारा ईस्ट केन्दा स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना किया गया.इसके पश्चात जुलूस का आयोजन किया गया.जुलूस ईस्ट केन्दा हनुमान मंदिर के पास से शुरू हुआ जो ईस्ट केन्दा,न्यू केन्दा मोड़ होते हुए खास केन्दा पार्टी कार्यालय के पास पहुँच कर समाप्त हुआ. जुलूस के दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं.वहीं जुलूस का नेतृत्व जामुडिया के विधायक हरेराम सिंह,जामुडिया ब्लाक दो तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ राना,जिला परिषद उम्मीदवार पुतुल बनर्जी,असित मंडल,देवाशीष चटर्जी,जगन्नाथ गोप,महेश पासवान आदि प्रमुख द्वारा किया गया.जुलूस के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जामुडिया ब्लाक दो तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ राना ने कहा कि आगामी 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव में सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना होगा.उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखते हुए आम जनता अपना अमूल्य वोट तृणमूल उम्मीदवारों को ही देंगे.विरोधी दल के लोग लाख कोशिश कर ले ,लेकिन सभी तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है.


0 टिप्पणियाँ