दुर्गापुर :कांकसा के रघुनाथपुर स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन में 29 मई को बदमाशों ने घुसकर बिजली कर्मियों को जमकर पीटा. वे अपराधी अभी भी फरार हैं। इसके बाद से बिजली विभाग के अस्थाई कर्मी सुरक्षा के अभाव में दशहत में हैं. बुधवार की सुबह को तृणमूल श्रमिक संगठन के नेतृत्व में डब्ल्यूबीएसईडीसीएल वर्कर्स मैन यूनियन के नेतृत्व में बिजली विभाग के अस्थाई कर्मियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर बिजली विभाग के दुर्गापुर मंडल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और बोलते हुए कहा कि हम लोगों को जिस तरह से निर्देश दिया जाता है हम लोग काम करते हैं विद्युत चले जाने पर काम होती है इलाके में हम लोगों को जहां बोला जाता है हम लोग वहां काम करते हैं फिर भी ठेका कर्मियों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दी जाए। बिजली विभाग के अस्थाई कर्मियों ने विद्युत विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने यह भी मांग की कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बिजली विभाग के विभागीय अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस दौरान उपस्थित थे डब्ल्यूबीएसईडीसीएल वर्कर्स मैन यूनियन के पश्चिम बर्दवान जिला आईएनटीटीयुसीई के सचिव गोपाल विश्वास एवं संगठन के कार्यकर्ता खोकन वीर बंसी सोमेन शो, बाबलु लोहार सुभाष बोस, समीर घरुई विमल घोष आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ