घटना के खिलाफ माकपा ने किया थाने के समक्ष प्रदर्शन
दुर्गापुर: दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत काली गंज ग्राम में शनिवार मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी (माकपा) की ओर से चुनाव लड़ रहे पंचायत प्रत्याशी प्रशांत रुईदास के घर में घुसकर अराजक तत्वों ने जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान बीच-बचाव करने आई गर्भवती पत्नी पर भी हमला किया गया. मारपीट में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए .इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर के विधाननगर महकमा अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद माकपा ने हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस एवं भाजपा के समर्थकों पर आरोप लगाया . खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल से हमले में शामिल 3 लोगों को हिरासत में लिया है. उल्लेखनीय है कि माकपा प्रत्याशी प्रशांत रूईदास काली गंज ग्राम के रहने वाले हैं. जो पंचायत चुनाव में पंचायत समिति पद के लिए प्रत्याशी के तौर पर खड़े हुए है. सूत्रों ने बताया की प्रत्याशी के तौर पर खड़े होने के बाद से ही प्रशांत पर विरोधी दल द्वारा विभिन्न तरीके से परेशान किया जा रहा था. प्रशांत के घर के समीप खाली जगह को कुछ लोगों ने बांस से घेराबंदी कर दी थी. जिससे प्रशांत को घर में आने जाने में परेशानी हो रही थी . इसी घटना को केंद्र कर शनिवार की सुबह प्रशांत घर के समीप घेरा दी गई जमीन को मुक्त कराने का प्रयास में थे. उसी दौरान कुछ लोगों ने लाठी रॉड से उन पर हमला कर दिया. जिससे वह जमीन पर गिर पड़े. इस दौरान उनकी सात माह की गर्भवती पत्नी बीच-बचाव करने आई, तो उन पर भी हमला कर अपराधी फरार हो गए. घटना की खबर मिलते ही मीडिया कर्मी समाचार संग्रह करने हेतु घटनास्थल पर पहुंचे . इस दौरान कुछ लोगों के साथ मीडिया कर्मी की बहस हो गई. आक्रोशित लोगों ने दो मीडिया कर्मियों की भी लात घुसा से पिटाई कर दी. घटने के बाद इलाके में उत्तेजना फैल गई .सूचना मिलते ही न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. दूसरी तरफ घटने के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया ,एवं घटने में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की गई.प्रदर्शन में माकपा जिला कमेटी सदस्य पंकज राय सरकार, राकेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए .पंकज राय सरकार ने बताया कि पुलिस सत्ताधारी पार्टी के हाथों में कठपुतली बन गई है, प्रत्याशी प्रशांत के घर पर में घुसकर हमला उसकी पिटाई की गई है एवम 7 माह की गर्भवती पत्नी को भी तृणमूल के गुंडों ने नहीं छोड़ा एवं उसे भी पिटाई कर दी .पुलिस मुक दर्शक बनकर तमाशा देखती रही . हमले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करना होगा. अन्यथा संगठन की ओर से तीव्र आंदोलन शुरू किया जाएगा .पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल लोगों को पहचान की जा रही है .फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.

0 टिप्पणियाँ