दो मिनी बसों के ओवर टेकिंग में 12 यात्री हुए घायल





 रानीगंज- : दो मिनी बसो के ओवर टेकिंग में 12 यात्रियों को बस दुर्घटना का शिकार होना पड़ा.शनिवार को जामुड़िया थाना के श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत बोगड़ा श्मशान काली मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की दोपहर आगे निकलने की होड़ में दो मिनी बसें आपस में टकरा गई. जिसमें 12 यात्री घायल हो गए.जिसमे तीन यात्रियों के सिर पर चोट आई.वहीं अन्य घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने दोनों बसों को अपने कब्जे में कर लिया.वहीं दुर्घटना के बाद दोनों बसों के ड्राइवर, कंडक्टर एवं खलासी घटनास्थल से फरार हो गए .




जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर 2:15 बजे मिनी बस नंबर डब्ल्यूबी 37 डी 7874 जो कि रानीगंज से चीनाकुड़ी की ओर जा रही थी। ठीक उसी समय पीछे से मिनी बस नंबर डब्ल्यूबी 37 ए 7776 जो कि रानीगंज से डिशेरगढ़ की ओर जा रही थी। डिशेरगढ़ की ओर जा रही मिनी बस ने चीनाकुड़ी की ओर जा रही मिनी बस का पीछा करते हुए बोगड़ा श्मशान काली मंदिर के निकट संतुलन होते हुए बस में टक्कर मार दी। दोनों बसों में यात्री भरे हुए थे। टक्कर के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया एवं यात्री भयभीत होकर बसों से कूदने लगे। यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनने के बाद श्मशान काली मंदिर के सेवक तथा आसपास के लोग झूठ कर यात्रियों को बस से निकाला तथा श्रीपुर फांड़ी पुलिस को खबर की। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची एवं एंबुलेंस तथा अन्य वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया तथा दोनों बसों को जब्त कर श्रीपुर फांड़ी ले गई। दुर्घटना में डिशेरगड़ जाने वाली मिनी बस को अधिक नुकसान पहुंचा है जिसे क्रेन के माध्यम से हटाया गया। दुर्घटना में कुल 12 यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना की खबर पाकर एसीपी ट्रैफिक प्रदीप मंडल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना में जिम्मेवार ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। घटना को लेकर यात्रियों ने बताया कि दोनों मिनी बस एक साथ चल रहे थे आगे निकलने की होड़ में पीछे वाली मिनी बस के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया एवं दूसरे मिनी बस से जा टकराई। बस ड्राइवर दो पैसे की लालच में यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करते हैं। ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा