रानीगंज-पति की लम्बी आयु के लिए महिलाओं द्वारा बट सावित्री पूजा की गयी. रानीगंज के बरदही, हथिया तलाब देवी स्थल ,महावीर कोलियरी मंगला स्थल ,शिव मंदिर रोड, शिव मंदिर कॉलेज पाड़ा शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर बरगद पेड़ की पूजा किया . साथ ही बरगद की परिक्रमा करके सात बार धागा लपेटा.
मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को दक्षिण भारत की सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत का पर्व मनाया जाता है. कहा जाता है कि वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु व डालियों व पत्तियों में भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है.
इस व्रत में महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं, सती सावित्री की कथा सुनने व वाचन करने से सौभाग्यवती महिलाओं की अखंड सौभाग्य की कामना पूरी होती है.


0 टिप्पणियाँ