भाजपा के स्थापना दिवस पर छात्रो को पठन-पाठन सामग्री प्रदान की गयी



रानीगंज-भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार की संध्या भारतीय जनता महिला मोर्चा की आसनसोल दुर्गापुर जिले की महामंत्री सुनीता कयाल के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रानीगंज के 33 नंबर वार्ड अंतर्गत पंजाबी मोड इलाके में तथा 92 नंबर वार्ड अंतर्गत षष्ठी गोड़िया इलाके में बच्चों में लेखन सामग्री कॉपी तथा फूड पैकेट बांटे गए .दोनों वार्ड मिलाकर कुल 120 बच्चों के बीच यह सामग्रियां बांटी गईं . इस मौके पर भारतीय जनता महिला मोर्चा की रूबी सिंह, पूनम विश्वकर्मा, मिठु माजी सहित संगठन के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थीं. इस मौके पर सुनीता कयाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है. आज ही के दिन सन 1980 में इस पार्टी की स्थापना हुई थी. इस दिन को और यादगार बनाने के लिए और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संस्थापकों के आदर्शों पर चलते हुए आज यह कार्यक्रम किया गया, जिसमें छोटे बच्चों को लेखन सामग्री और फूड पैकेट्स बांटे गए. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोगों के साथ रहकर उनकी सेवा करने के लिए कृतसंकल्प है, और आज का यह कार्यक्रम उसी की एक मिसाल है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता