रानीगंज-दीदी के सुरक्षा कवच के अभियान के तहत गुरुवार को रानीगंज में भी व्यापक तौर पर अभियान चलाया गया ,जिसमें रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा अंसारी, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रुपेश यादव, उपाध्यक्ष संदीप भालोटिया , एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, पार्षद अख्तरी खातून सदन, कुमार सिंह,संजय बाजोरिया सहित टीएमसी के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे .सबसे पहले रामबागान में वैष्णो देवी मंदिर में इन्होंने पूजा अर्चना की. इसके बाद मजार शरीफ गए और वहां सजदा किया. इसके उपरांत कुछ स्कूलों और बोरो दफ्तर का भी दौरा किया गया ,जहां पर बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया इसके साथ ही बोरो कार्यालय में जाकर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी परियोजनाएं हैं .उनका लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं इसका भी जायजा लिया गया .इसके उपरांत यह सभी कुमार बाजार में विवेकानंद सेवा केंद्र आश्रम भी गए . इस बारे में रानीगंज के बजाय तापस बनर्जी ने कहा कि आज दीदी का सुरक्षा कवच अभियान चलाया गया जिसमें रानीगंज के विभिन्न इलाकों का दौरा किया गया स्कूलों विवेकानंद सेवा केंद्र काफी दौरा किया गया जहां आश्रम के आश्रमिकों ने ही उनके खाने-पीने का इंतजाम किया था इसके साथ एक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया गया, जहां पर चिकित्सकीय सेवाओं का जायजा लिया गया. उन्होंने बताया कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज वह लोग जहां पर गए वहां पर यह पाया कि ममता बनर्जी की जो परियोजनाएं हैं ,उनका लाभ लोगों को मिल रहा है .बोरो दफ्तर में भी उन्होंने देखा कि वहां के कर्मचारी बड़ी लगन से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में लगे हुए हैं. इसके बाद इतवारी मोड पर एक जनसभा हुई जहां नेताओं ने लोगों से सीधा संपर्क साधा,ततपश्चात रामबग़ान स्तिथ माइकेल मधुसूदन दत्त के प्रतिमा के सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का उद्घटान किये.



0 टिप्पणियाँ