आसनसोल : शिल्पांचल में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया है। जिसके कारण आसनसोल शहर में सुबह दस बजे से ही सड़कें सुनसान हो जा रही है। जब तक बिल्कुल आवश्यक न हो, नागरिक बाहर नहीं जा रहे हैं। बाहर निकलने वाले लोग शरीर को तरोताजा करने के लिए जल आम शरबत के गन्ने के रस के बेचने वालों के यहां उमड़ रहे हैं। आमतौर पर देखा गया है कि इस गर्मी में बड़ी संख्या में लोग डायरिया और लू से पीड़ित होते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर जिला अस्पताल अधीक्षक निखिल चंद्र दास ने कहा कि जिला अस्पताल में अभी तक ऐसा कोई मरीज भले ही नहीं आया हो, लेकिन आम जनता जागरूक है.रहने की सलाह दी।

0 टिप्पणियाँ