कंबल वितरण कांड में जितेंद्र तिवारी आसनसोल अदालत में हुए पेश, बाबुल सुप्रियो पर कसा तंज कहा कुमारपुर ब्रिज को देखने से अच्छा गोद लिए हुए सीधा बाड़ी गांव को देखें


आसनसोल : कंबल वितरण भगदड़ कांड में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी मंगलवार आसनसोल के सीजेएम अदालत में पेश हुए। इस दौरान अदालत परिसर में उनके साथ उनकी पत्नी चैताली तिवारी सहित भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वह कानून को मानने वाले एक नागरिक हैं इसलिए वे एक मामले में सीजेएम अदालत में पेश होने के लिए आए हैं।


 आसनसोल के पूर्व सांसद वर्तमान तृणमूल विधायक व राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो कुमारपुर फ्लाईओवर निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे इस विषय पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वह कहीं भी आ सकते है। पूरे आसनसोल में कहीं भी जाकर निरीक्षण कर सकते है। लेकिन जो काम रेल और सेल करवा रहा है। उसका निरीक्षण करने के लिए बाबुल सुप्रियो को आने की क्या आवश्यकता है। यह समझ से परे है उन्होंने कहा कि अगर उनको किसी जगह का निरीक्षण करना ही है तो उनको सीधा बाड़ी जाना चाहिए जिस गांव को उन्होंने आसनसोल का सांसद रहते वक्त गोद लिया था। उस गांव में जाकर देखना चाहिए कि आज उस गांव के लोग किस हालत में है । ऐसा तो नहीं है कि आसनसोल के सांसद रहते वक्त गायक के रूप में स्टेज शो करके पैसे इकट्ठा कर वह इस फ्लाईओवर का निर्माण करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि जो काम केंद्र सरकार करवा रही है। वहां सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आने की कोई आवश्यकता नहीं है। वही कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार पर पशु तस्करी में सम्मिलित होने के सवाल पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि बाकी सब बातों का जवाब भाजपा बाद में देगी। लेकिन पहले टीएमसी प्रशासन यह स्वीकार करें कि यहां पर पशु तस्करी होती है। वहीं डॉ. अजय पोद्दार को लेकर उन्होंने कहा कि डॉ. अजय पोद्दार पर पशु तस्करी का आरोप लगाना बेहद निंदनीय है क्योंकि वह एक ऐसे इंसान हैं जो कुल्टी में गौशाला में जाकर वृद्ध गोवंश की सेवा करते हैं। ऐसे इंसान पर पशु तस्करी में सम्मिलित होने का आरोप लगाना सर्वथा निंदनीय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?