बांकुड़ा-महाविद्यालयों में निर्वाचन की मांग , राष्ट्रीय शिक्षा नीति को रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एसएफआई बांकुड़ा जिला कमेटी की तरफ से कॉलेज रोड स्थित ऑडिटोरियम प्रांगण के सामने पथ सभा किया गया. इससे पहले बांकुड़ा माचनतला से कॉलेज रोड तक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों सदस्य शामिल हुए .मौके पर प्रमुख वक्ता के रूप में अखिल भारतीय एसएफआई के महासचिव मयुख विश्वास समेत जिला नेतागण उपस्थित रहे. मौके पर श्री विश्वास ने कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है. ममता बनर्जी जो खाना पका रही है उससे लोगों को बदहजमी हो रही है .एक तरफ 8000 से ज्यादा स्कूल बंद हो रहे हैं, आदिवासी हॉस्टल बंद हो रहे हैं तो दूसरी तरफ आर एस एस स्कूल में बढ़ोतरी हो रही है. राज्य में बेरोजगारी के चलते लोगों को विभिन्न राज्यों में जाना पड़ रहा है. राज्य में शिक्षा में व्यापक रूप से धांधली हुई है. शिक्षक नियुक्ति ,नगर पालिका में नियुक्ति को लेकर भ्रष्टाचार हुआ है. भ्रष्टाचार के पहाड़ में तृणमूल नेता बैठे हुए हैं .मौके पर केंद्र सरकार की ओर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय नेता का कहना कि ईडी एवं सीबीआई को लेकर लोगों की आंखों में धूल झोंका जा रहा है .असली दोषियों ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. केंद्र सरकार खेल खेल रही है.हम लोग हक की लड़ाई कर रहे है.

0 टिप्पणियाँ