उप प्रधान हीरा बाउरी की निधन की खबर पाकर टीएमसी के राज्य सचिव वी शिव दासन दासु पहुंचे उनके घर



जामुड़िया:जामुड़िया ब्लाक दो स्थित डोबराना ग्राम पंचायत के उप प्रधान हीरा बाउरी के अकस्मात निधन के बाद बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव वी शिवदासन दासू खास केन्दा स्थित उनके आवास पर पहुँच शोकाकुल परिवार के संग मुलाकात किया. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस राज्य सचिव वी शिवदासन द्वारा मृत तृंका नेता हीरा बाउरी के परिजनों से मुलाकात करते हुए पार्टी की ओर से हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया. राज्य सचिव वी शिवदासन द्वारा मृत तृंका नेता के दो पुत्रों को स्थानीय कारखाना में नियोजन कराए जाने का आश्वासन दिया. इसके अलावा परिवार के लोगों को पार्टी की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान कराने का भरोसा दिया गया.इस दौरान तृणमूल कांग्रेस श्री दासू ने कहा कि डोबराना ग्राम पंचायत के उप प्रधान स्वर्गीय हीरा बाउरी तृणमूल कांग्रेस के एक अन्यतम कार्यकर्ता थे ,जिनकी कमी तृणमूल कांग्रेस को हमेशा खलेगी.उन्होने कहा कि डोबराना अंचल में तृणमूल कांग्रेस को सांगठनीक मजबूती प्रदान कराने में हीरा बाउरी का महत्वपूर्ण योगदान था. हीरा बाउरी की कमी तृणमूल कांग्रेस को हमेशा खलेगी.इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के जामुडिया ब्लाक दो अध्यक्ष सिद्धार्थ राना,महिला तृणमूल कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पुतुल बनर्जी,डोबराना अंचल अध्यक्ष महेश पासवान,केन्दा अंचल अध्यक्ष संदिप बनर्जी,डोबराना ग्राम पंचायत प्रधान बुधन गोराई आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार