जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने किया तिवारी पाड़ा स्थित अर्बन स्वास्थ्य केंद्र का परीदर्शन,महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने किया सुरक्षा की मांग



 रानीगंज-लोगों के घरों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों को कई बार प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है . गुरुवार को पश्चिम बर्दवान जिला स्वास्थ्य अधिकारी( सीएमओएच)डॉ एस के यूनुस ने निरीक्षण किया तो ऐसे ही आरोपों से उनको अवगत कराया गया. 





रानीगंज के वार्ड नंबर 93 स्थित तिवारी पाड़ा स्तिथ अर्बन प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श ( यूपीएससी) स्वास्थ्य केंद्र के रूप में बनाया जाएगा, जिसे लेकर गुरुवार को पश्चिम बर्दवान स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की टीम विशेष दौरे पर आई.डॉ यूनुस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चार मॉडल यूपीएससी स्वास्थ्य केंद्रों में इस केन्द्र को भी एक मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी. यह मॉडल स्वास्थ्य केंद्र पश्चिम बर्दवान जिला में रानीगंज, बरहमपुर ,कोलकाता के विधाननगर तथा कूच विहार में बनेंगे.इस स्वास्थ्य केंद्र परिदर्शन के दौरान महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा की महिला स्वास्थ्य कर्मियों में सुरक्षा का अभाव है, उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं देते समय लगातार डर के साए में काम करना पड़ता है, महिला स्व जब वह स्वास्थ्य केंद्र जाती हैं तो क्षेत्र के नशेड़ियों द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जाता है.अक्सर नशे की हालत में लोग तरह-तरह के बहाने लेकर स्वास्थ्य कार्यालय में आते हैं और अभद्र हरकतें करते हैं, यहां तक कि गलत प्रस्ताव भी देते हैं. गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्र के दौरे के दौरान घबराई महिला स्वास्थ्य कर्मीयों ने पश्चिम बर्दवान के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमडी एसके यूनुस को इन सब बातों की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि वह इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के कार्याध्यक्ष और पुलिस प्रशासन को अवगत कराएंगे ताकि उचित कार्रवाई हो. इस दिन उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बात करते हुए उनकी असुरक्षा को लेकर जानने की कोशिश की और इस मामले को जानने के बाद काफी चिंतित दिखे.बाद में उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड और विशेष निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे. साथ ही निरीक्षण करने पहुंचे आसनसोल निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी को मामले की जांच करने की बात कहा. स्वास्थ्य विभाग के मेयर दिब्येंदु भगत ने आश्वासन दिया कि प्रशासन से शिकायत करने के बाद कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, महिला स्वास्थ्य कर्मी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार