रविवार को रानीगंज के रानीसाईर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सड़क पार करते समय एक बेघर इंसान की मौत हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार उस व्यक्ति से टकराकर सड़क किनारे गिर गया, इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में ज्ञात हुआ है कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे कदम डांगा नीमचा निवासी शिबू बाउरी अपने काम से आसनसोल जा रहा था । उस समय रास्ते के उस तरफ एक बस खड़ी थी जिस वजह से वह उस बेघर इंसान को देख नहीं पाया और सड़क पार कर रहे इस बेघर इंसान की बाईक की चपेट में आने से गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।इसी दौरान शिव बाउरी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने के पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों व घायल दो लोगों को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि उनके द्वारा बारबार इस हिस्से में फुट ओवरब्रिज की मांग की जाती रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में फुट ओवर ब्रिज बनाने के बावजूद यहां नहीं बनाई गई है, जिससे यहां दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं. हालांकि यह इस क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ है, लेकिन निवासियों का दावा है कि यह क्षेत्र उपेक्षित है।‌